राहुल गांधी को ‘कैम्ब्रिज का रोना, लंदन का झूठ’ फैलाना बंद करना चाहिए : अनुराग ठाकुर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 14 Mar 2023 07:50 PM
राहुल गांधी को ‘कैम्ब्रिज का रोना, लंदन का झूठ’ फैलाना बंद करना चाहिए : अनुराग ठाकुर
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकतंत्र में गिरावट को लेकर ‘कैम्ब्रिज का रोना, लंदन का झूठ’ फैलाना बंद करना चाहिए और विदेशी मित्रों से मदद मांगने के बजाय भारत के मतदाताओं का सामना करना चाहिए। लोकमत के राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी एक के बाद एक चुनाव हारने के बाद विदेशी धरती पर भारत की आलोचना करते रहे हैं। जबकि इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं उसके सहयोगी कांग्रेस को पराजित कर विजयी रहे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu