सिरफिरे ‘कार वॉशर’ ने 15 कारों पर फेंका तेजाब, घटना हुआ सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 16 Mar 2023 03:05 PM
सिरफिरे ‘कार वॉशर’ ने 15 कारों पर फेंका तेजाब, घटना हुआ सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड…
ऑडियो सुनें

नोएडा: नोएडा में सेक्टर 113 थानाक्षेत्र के सेक्टर 75 स्थित एक सोसायटी में 15 लोगों की कारों पर एक युवक ने तेजाब फेंक दिया, जिसकी वजह से उन गाड़ियों के पेंट और शीशे खराब हो गये है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि मक्बलीस वाइट हाउस नामक सोसायटी में रोशन राय, रिप्सी, संदीप शर्मा, प्रदीप ंिसह नेगी, यश शर्मा, आकाश सेगर, शुभम शर्मा, वंश झा, शिवी वर्मा, शशांक द्विवेदी, रमेश चंद्र पांडे, मदन गौतम, आलोक कुमार आदि ने पुलिस से शिकायत की कि 15 मार्च की सुबह जब वे आॅफिस जाने के लिए बेसमेंट मे खड़ी गाड़ियों को निकालने के लिए गए तो उन्होंने देखा कि उनकी कारों पर तेजाब फेंका हुआ है।

उन्होंने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि कारों पर तेजाब फेंकने की वारदात सोसाइटी में कार की सफाई करने वाले युवक ने की है। उनके अनुसार सुरक्षा अधिकारी कासिम खान ने सीसीटीवी कैमरे की जांच की है तो यह पाया कि राम राज नामक व्यक्ति ने यह कृत्य किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav