ऑपरेशन कराने अस्पताल पहुंची महिला के साथ यौन उत्पीड़न…

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 20 Mar 2023 01:03 PM
ऑपरेशन कराने अस्पताल पहुंची महिला के साथ यौन उत्पीड़न…
ऑडियो सुनें

कोझिकोड: केरल के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आॅपरेशन कराने पहुंची एक महिला ने अस्पताल के एक कर्मचारी पर कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार की है। जिसमें मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से ही आरोपी कर्मचारी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। घटना को गंभीरता से लेते हुए राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने जांच के आदेश दिए और चिकित्सा शिक्षा निदेशक से रिपोर्ट मांगी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu