भारत गौरव ट्रेन अरुणाचल प्रदेश के लिए रवाना

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 25 Mar 2023 12:50 PM
ऑडियो सुनें

गुवाहाटी: पर्यटकों को पूर्वोत्तर राज्यों की सैर कराने निकली भारत गौरव डीलक्स एसी ट्रेन को अरुणाचल प्रदेश के नाहरलगुन की आगे की यात्रा के लिए शुक्रवार को यहां से हरी झंडी दिखायी गयी। विशेषतौर पर भारत के पूर्वोत्तर राज्यों की सैर कराने के लिए शुरू की गयी यह ट्रेन अपने पहले गंतव्य पर बृहस्पतिवार को यहां पहुंची थी। इसने 21 मार्च को दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से अपनी यात्रा आरंभ की थी।

शनिवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और केंद्रीय रेलवे, कोयला और खान राज्य मंत्री राव साहेब पाटिल दानवे ने ट्रेन को वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखायी। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अंशुल गुप्ता और रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस दौरान गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे।

भारत गौरव ट्रेन घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की ‘‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’’ और ‘‘देखो अपना देश’’ पहल का हिस्सा है। गुवाहाटी के अलावा यह ट्रेन 15 दिन की अपनी यात्रा में शिवसागर, असम में फरकांिटग और काजीरंगा, त्रिपुरा में उनाकोटी, अगरतला और उदयपुर, नगालैंड में दीमापुर और कोहिमा तथा मेघालय में शिलॉंग और चेरापूंजी जाएगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav