आम आदमी पार्टी ने ‘‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’’ नारे के साथ पोस्टर अभियान शुरू किया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 30 Mar 2023 02:01 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने ‘‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’’ नारे के साथ बृहस्पतिवार को पोस्टर अभियान शुरू किया और देश भर में 22 राज्यों में अलग-अलग भाषाओं में बैनर लगाए जाएंगे। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल राय ने यह जानकारी दी। राय ने कहा कि अभियान का उद्देश्य देश भर में यह संदेश भेजना है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नागरिकों से जो वादे किए थे वे अब तक ‘‘पूरे नहीं किए गए हैं’’।

उन्होंने कहा, ‘‘अभियान का उद्देश्य देश भर में भाजपा के बारे में यह संदेश देना है कि पार्टी अपने वादों को पूरा करने में नाकाम रही है। किसानों से जो वादे किए गए वह अब तक पूरे नहीं हुए हैं।

समस्याओं को सुलझाने के बजाय भाजपा केवल लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है। अब तक 22 राज्यों में अलग-अलग भाषाओं में ये पोस्टर लगाए गए हैं।’’

राय ने कहा कि इस अभियान के बारे में छात्रों को जागरूक करने के लिए 10 अप्रैल से इसी तरह के पोस्टर देश भर के विश्वविद्यालयों में लगाए जाएंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav