प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को CBI के हीरक जयंती समारोह का करेंगे उद्धाटन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 02 Apr 2023 08:13 PM
प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को CBI के हीरक जयंती समारोह का करेंगे उद्धाटन
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के हीरक जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने रविवार को एक बयान जारी कर यह जानकार दी. बयान के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक पाने वालों और सीबीआई के सर्वश्रेष्ठ जांच अधिकारी का स्वर्ण पदक पाने वालों के लिए एक अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री अधिकारियों को पदक प्रदान करेंगे.

बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी तीन अप्रैल को दोपहर 12 बजे विज्ञान भवन में सीबीआई के हीरक जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगे. वह वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शिलांग, पुणे और नागपुर में सीबीआई के नवनिर्मित कार्यालय परिसरों का भी उद्घाटन करेंगे.
बयान में बताया गया है कि मोदी सीबीआई के हीरक जयंती समारोह वर्ष को चिह्नित करते हुए एक डाक टिकट और एक स्मृति सिक्का जारी करेंगे. इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री जांच एजेंसी का ट्विटर पेज भी जारी करेंगे.

सीबीआई ने पिछले साल अक्टूबर में इंटरपोल महासभा के दौरान ट्विटर पर अपनी पहली उपस्थिति दर्ज की थी. एजेंसी ने इस कार्यक्रम के बारे में समाचार प्रसारित करने के लिए ट्विटर पर एक पेज बनाया था, जो प्रतिष्ठित ‘ब्लू टिक’ से लैस था. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक अप्रैल 1963 को एक प्रस्ताव के जरिये सीबीआई की स्थापना की थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu