‘आप’ ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के पूर्व नेता सुशील को उम्मीदवार बनाया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 06 Apr 2023 03:01 PM
‘आप’ ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के पूर्व नेता सुशील को उम्मीदवार बनाया
ऑडियो सुनें

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट के लिए बृहस्पतिवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील ंिरकू को अपना उम्मीदवार घोषित किया। जालंधर संसदीय सीट के लिए मतदान 10 मई को होगा और वोटों की गिनती 13 मई को होगी।

ंिरकू एक दिन पहले, बुधवार को पार्टी प्रमुख अरंिवद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में ‘आप’ में शामिल हुए थे। मान ने बृहस्पतिवार को ट्वीट करके ंिरकू को उपचुनाव के लिए ‘आप’ का उम्मीदवार बनाए जाने की जानकारी साझा की।

ंिरकू इससे पहले जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक थे। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें ‘आप’ की शीतल अंगुरल ने हराया था। कांग्रेस ने ंिरकू को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में बुधवार को निष्कासित कर दिया था।

जनवरी में कांग्रेस सांसद संतोख ंिसह चौधरी का निधन हो जाने के कारण जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।
जालंधर के फिल्लौर में पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिल का दौरा पड़ने से चौधरी (76) का निधन हो गया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav

Tags: