प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु में हाथी शिविर का दौरा किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 09 Apr 2023 07:51 PM
प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु में हाथी शिविर का दौरा किया
ऑडियो सुनें

मुदुमलाई.  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के मुदुमलाई में थेप्पक्कडू हाथी शिविर का दौरा किया.
इस दौरान, उन्होंने हाथियों की देखभाल करने वाली बेली और बोम्मन से बातचीत की, जो आॅस्कर पुरस्कार जीतने वाले वृत्तचित्र में नजर आए थे. मोदी ने हाथियों की देखभाल करने वाले दंपति से मुलाकात पर प्रसन्नता व्यक्त की.

प्रधानमंत्री ने बाघ अभयारण्य का भी कुछ देर दौरा किया. मोदी ने यहां बाघ अभयारण्य के थेप्पक्कडू शिविर में कुछ हाथियों को गन्ना भी खिलाया. बाद में उन्होंने बेली और बोम्मन के साथ बातचीत की. दोनों आॅस्कर पुरस्कार विजेता वृत्तचित्र ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ में नजर आए थे. मोदी ने ट्विटर पर कहा, ‘‘अद्भुत शख्सियत बोम्मन और बेली के साथ ही बोम्मी और रघु (हाथी के बच्चों) से मिलकर खुशी हुई.’’ मोदी ने दंपति और हाथी के बच्चों के साथ की अपनी तस्वीरें साझा की हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu