विपक्ष के अनुभवी नेताओं का संदेश समझने के बजाय संदेशवाहक पर हमला हो रहा है: नकवी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 10 Apr 2023 07:54 PM
विपक्ष के अनुभवी नेताओं का संदेश समझने के बजाय संदेशवाहक पर हमला हो रहा है: नकवी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अडाणी मामले पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार के हालिया बयान की पृष्ठभूमि में सोमवार को कहा कि विपक्ष के कुछ नेताओं की ओर से अनुभवी विपक्षी साथियों के संदेश को समझने के बजाय संदेश वाहक पर हमला करना उनके मानसिक दिवालियेपन का प्रमाण है.

उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में यह आरोप भी लगाया कि कांग्रेस भ्रम का शिकार हो गई है. पवार ने हाल ही में एनडीटीवी को दिए साक्षात्कार में अडाणी समूह का बचाव किया था और हिंडनबर्ग रिसर्च को लेकर कहा था कि भारतीय कारोबारी समूह को निशाना बनाया गया है.

पवार के वक्तव्य पर पूछे गए सवाल के जवाब में नकवी ने बिना नाम लिए बगैर कहा, ‘‘कुछ विपक्षी नेताओं द्वारा विपक्ष के अनुभवी अपने ही साथियों के संदेश को समझने के बजाय संदेश वाहक पर हमला करना मानसिक दिवालियेपन का प्रमाण है.’’ देश के कुछ क्षेत्रों में हुए सांप्रदायिक तनाव पर नकवी कहा, ‘‘सांप्रदायिक उन्माद समाज के सौहार्द, समृद्धि का दुश्मन है. ‘‘सेक्युलर चोले में साजिश के झोले” से समाज को सावधान रहना होगा.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu