जमशेदपुर. झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में एक धार्मिक झंडे के कथित अपमान को लेकर हुई ंिहसा के संबंध भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के एक नेता सहित करीब 60 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शहर में सोमवार सुबह आठ बजे मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी लेकिन ंिहसा की कोई नई घटना नहीं होने पर शाम सात बजे इसे बहाल कर दिया गया.
उन्होंने बताया कि दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत क्षेत्र में निषेधाज्ञा लगा दी गई है जहां रविवार शाम को दो समूहों के बीच पथराव और आगजनी की घटना हुई थी. पुलिस ने बताया कि झड़पों के सिलसिले में 120 नामजदों सहित कुल 1,120 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.
उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह पुलिस ने इलाके में फ्लैग मार्च किया और शाम को ंिहसा की कोई नई घटना दर्ज नहीं की गई.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने बताया, ‘‘ भाजपा नेता अभय ंिसह सहित करीब 60 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.’’ ंिसह पूर्वी ंिसहभूम जिला के पूर्व भाजपा अध्यक्ष हैं और मौजूदा समय में धनबाद के पार्टी प्रभारी हैं. उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए शहर में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है.
पुलिस अधीक्षक (नगर) के विजयशंकर ने ‘पीटीआई-भाषा’को बताया, ‘‘ कुल 120 नामजद और करीब 1000 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है लेकिन फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.’’ धालभूम के एसडीओ पीयूष सिन्हा ने बताया कि सुबह आठ बजे इंटरनेट सेवा स्थगित कर दी गई थी लेकिन स्थिति में सुधार होने और कोई नयी घटना सामने नहीं आने पर शाम सात बजे इंटनेट सेवा बहाल कर दी गई. पूर्वी ंिसहभूम जिले के उपायुक्त विजय जाधव ने कहा कि सभी ब्लॉक और क्षेत्राधिकारियों को सतर्क रहने को कहा गया है.