झारखंड : मदरसा शिक्षक हथियार के साथ गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 11 Apr 2023 09:30 PM
ऑडियो सुनें

मेदिनीनगर. झारखंड के पलामू जिले में मंगलवार को पुलिस ने मदरसा के एक शिक्षक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. पलामू के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि राजधानी रांची से 165 किलोमीटर दूर पिपराटांङ थाना क्षेत्र के होटवाग स्थित मदरसा में एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर उक्त शिक्षक की गिरफ्तारी की गयी.

सिन्हा ने बताया कि शिक्षक नदीम अंसारी (35) को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है . वह जिस मदरसे में कार्यरत था वह राज्य सरकार से अनुदानित है. उन्होंने बताया कि शिक्षक के पास से देसी पिस्तौल और कारतूस मिले हैं. सिन्हा ने बताया कि शिक्षक मूल रुप से पिपरटांड़ थानान्तर्गत के लोहरसी गांव का निवासी है और वह मदरसा का नियमित शिक्षक है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu