ओडिशा: हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा से पहले संबलपुर में सुरक्षा कड़ी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 14 Apr 2023 08:13 PM
ओडिशा: हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा से पहले संबलपुर में सुरक्षा कड़ी
ऑडियो सुनें

संबलपुर/भुवनेश्वर. ओडिशा सरकार ने शुक्रवार को हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा से पहले हिंसा प्रभावित संबलपुर जिले में लगभग 1500 सुरक्षार्किमयों को तैनात किया है. हनुमान जयंती समन्वय समिति द्वारा बृहस्पतिवार से 36 घंटे के लिए आहूत बंद के कारण शहर सुनसान नजर आया.

संबलपुर की जिलाधिकारी अनन्या दास ने कहा कि शरारती तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पूरा शहर सीसीटीवी की निगरानी में है और इलाके में हिंसा को फैलने से रोकने के मद्देनजर बृहस्पतिवार से इंटरनेट सेवाएं बंद हैं. संबलपुर शहर में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है, जहां बृहस्पतिवार को लोगों में विश्वास बहाली के लिए सुरक्षा बलों द्वारा फ्लैग मार्च किया गया था. दास ने कहा कि प्रशासन ने शुक्रवार शाम छह बजे निकाले जाने वाली मुख्य शोभायात्रा के दौरान शांति बनाए रखने के लिए सशस्त्र पुलिस के लगभग 40 प्लाटून (एक प्लाटून में 30 जवान होते हैं) को तैनात किया है.

जिलाधिकारी ने कहा, ‘‘हमने हनुमान जन्मोत्सव समारोह शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की है.’’ दास ने कहा कि बुधवार को दो समुदायों के बीच हुई झड़प के बावजूद उन्होंने शोभायात्रा की अनुमति दी क्योंकि समुदायों के प्रमुख सदस्यों ने सरकार को सहयोग का आश्वासन दिया है कि वे इस दौरान हिंसा में शामिल नहीं होंगे. इस साल शुक्रवार को महा विसुबा संक्रांति है. महा विसुबा संक्रांति के दिन ओडिशा में हनुमान जयंती मनाई जाती है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu