रायगढ़ हादसा: अमित शाह ने शिंदे और फडणवीस से बात की…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 15 Apr 2023 12:40 PM
रायगढ़ हादसा: अमित शाह ने शिंदे और फडणवीस से बात की…
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ ंिशदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से शनिवार को रायगढ़ जिले में हुई सड़क दुर्घटना के बारे में बात की। रायगढ़ में पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर शनिवार तड़के एक बस के खाई में गिर जाने से उसमें सवार कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए।

शाह ने ट्वीट किया, ‘‘महाराष्ट्र के रायगढ़ में हुआ सड़क हादसा दु:खद है। इस संबंध में मुख्यमंत्री एकनाथ ंिशदे जी और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी से बात हुई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘स्थानीय प्रशासन राहत कार्य में जुटा है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav