ताड़ी पीने से दो पुरुष और एक महिला की मौत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 17 Apr 2023 01:13 PM
ताड़ी पीने से दो पुरुष और एक महिला की मौत…
ऑडियो सुनें

धार: मध्य प्रदेश के धार जिले के आदिवासी इलाके में ताड़ी (देसी शराब) पीने से दो पुरुषों और एक महिला की मौत हो गयी। जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ंिसह ने सोमवार को बताया कि घटना रविवार को जिला मुख्यालय से 90 किलोमीटर दूर टांडा थाना क्षेत्र के झाड़मली गांव में हुई।

उन्होंने कहा कि घटनास्थल से एक कीटनाशक की बोतल भी मिली है, लेकिन यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि यह ताड़ी में मिलाई गई थी या नहीं। घटना की सभी कोणों से जांच की जा रही है। ंिसह ने कहा,‘‘ एक परिवार के सदस्यों ने अपनी कृषि भूमि में स्थित एक पेड़ से निकाली गई ताड़ी (ताड़ की शराब) का सेवन किया जिसके बाद एक व्यक्ति नसरु (46) की मौत हो गई।

इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस रविवार दोपहर को गांव पहुंची और ताड़ी पीने वाले अन्य लोगों को धार और बोरी कस्बे के अस्पतालों में ले गयी।’’ अधिकारी ने कहा कि उपचार के दौरान इनमें से 45 वर्षीय एक महिला और 55 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति की रविवार रात विभिन्न अस्पतालों में मौत हो गई।

उन्होंने बताया,‘‘ शराब पीने वाले 13 अन्य लोगों का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया और वे सभी खतरे से बाहर हैं। इनमें से चार का धार जिला अस्पताल में उपचार किया रहा है।’’ अधिकारी ने बताया, ‘‘अधिक मात्रा में ताड़ी का सेवन करने से मौत भी हो सकती है। मामले में आगे की जांच से मौत का कारण सामने आ सकेगा।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav