माता कौशल्या महोत्सव: राममय हुआ माता कौशल्या धाम

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 23 Apr 2023 08:04 PM
माता कौशल्या महोत्सव: राममय हुआ माता कौशल्या धाम

ऑडियो सुनें

रायपुर. माता कौशल्या महोत्सव के दूसरे दिन चंदखुरी स्थित माता कौशल्या धाम में आज विधान सभा अध्यक्ष चरण दास महंत पहुंचे. साथ हैं कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत.

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने महोत्सव में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन भी किया. आज शाम मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष.

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भक्तिगीत और भजनों से राममय हुआ माता कौशल्या धाम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दर्शक उठा रहे हैं आनंद.

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश के विभिन्न मानस मंडलियों को प्रशस्ति पत्र, राजकीय गमछा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. सम्मानित मानस मंडलियों में वीणा वादिनी मानस मंडली भाटापारा, हरिदर्शन मानस मंडली जांजगीर-चांपा और ज्ञान गंगा मानस मंडली दंतेवाड़ा शामिल हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu