नयी दिल्ली: र्सिदयां शुरू होने से पहले ही होटल उद्योग में शादी समारोहों के लिए मांग तेज हो गई है। लोकप्रिय होटल और रिजॉर्ट में महीनों पहले से बुकिंग हो रही है। कई प्रमुख होटल संपत्तियों ने शादी से जुड़े कारोबार में दोहरे अंक की वृद्धि दर्ज की है, जबकि नवंबर और फरवरी जैसे प्रमुख महीनों के लिए होटल में बुकिंग लगभग पूरी हो चुकी है। यानी इनमें बहुत कम दिन के लिए बुंिकग उपलब्ध है।
देश के पहले आॅटोग्राफ कलेक्शन होटल के रूप में ब्रांडेड मैरियट इंटरनेशनल के नूर महल दिल्ली एनसीआर, करनाल के कार्यकारी निदेशक रूप प्रताप चौधरी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि होटल के विवाह कारोबार में पिछले साल की तुलना में करीब 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि 2027 के लिए भी पर्याप्त संख्या में शादियों की बुंिकग पहले ही हो चुकी है और नवंबर, 2027 तक के लिए पूछताछ मिल रही है।
चौधरी ने कहा, “विवाह समारोह के क्षेत्र में उत्साहजनक गति देखने को मिल रही है। पिछले वर्ष की तुलना में कारोबार में करीब 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और ग्राहकों का दायरा भी लगातार बढ़ रहा है।” उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि परिवार अब शादी के आयोजन के लिए होटल और आयोजन स्थल पहले की तुलना में काफी पहले तय कर रहे हैं। इससे होटल उद्योग को आगामी वर्षों के कारोबार की बेहतर जानकारी मिल रही है।
उन्होंने कहा कि शादी समारोह के स्वरूप में भी बदलाव आया है। परिवार अब अधिक दिन तक चलने वाले समारोह और अपनी पसंद के अनुसार व्यक्तिगत आयोजन को प्राथमिकता दे रहे हैं। नूर महल के कुल कारोबार में विवाह समारोह की हिस्सेदारी करीब 60 प्रतिशत है।
यह रुझान केवल करनाल तक सीमित नहीं है।
रोजिएट होटल्स एंड रिजॉर्ट्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कुश कपूर ने कहा कि दिल्ली स्थित उसके रिजॉर्ट में आगामी र्सिदयों के विवाह सीजन के लिए काफी मजबूत मांग है और प्रमुख महीनों में उपलब्धता तेजी से कम हो रही है। कपूर ने कहा कि दिल्ली स्थित रोजिएट में नवंबर का पूरा महीना लगभग बुक हो चुका है, जबकि फरवरी की भी अधिकांश तारीखें पहले ही आरक्षित हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि र्सिदयों के मौसम में रिजॉर्ट के लिए शादी समारोहों की मांग बहुत अधिक है।
होटल क्षेत्र के लिए शादी-विवाह का सीजन महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे कमरे, बैंक्वेट, खान-पान और आयोजन से जुड़ी विभिन्न सेवाओं की मांग एक साथ बढ़ती है। कई परिवार अब शादी के कार्यक्रम को एक से अधिक दिन तक आयोजित कर रहे हैं, जिससे होटल उद्योग को अतिरिक्त कारोबार मिल रहा है।
विवाह समारोह की यह बढ़ती मांग ऐसे समय में सामने आई है जब र्सिदयों का मुख्य विवाह सीजन नजदीक है। ंिहदू कैलेंडर में शुभ विवाह मुहूर्त होने के कारण इस दौरान विवाह स्थल, होटल कमरों, बैंक्वेट और अन्य सेवाओं की मांग पारंपरिक रूप से बढ़ जाती है।