लोकतंत्र को बचाना है तो भाजपा को हटाना होगा: मल्लिकार्जुन खरगे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 25 Apr 2023 09:29 PM
लोकतंत्र को बचाना है तो भाजपा को हटाना होगा: मल्लिकार्जुन खरगे
ऑडियो सुनें

मंगलुरु/नयी दिल्ली/मैसुरू. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि देश में लोकतंत्र के जीवित बचे रहने की संभावना है लेकिन उसके लिए केंद्र और कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार को सत्ता से बेदखल करना होगा. खरगे ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपनी सरकारों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ मौन रहते हैं और विपक्षी नेताओं के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) तथा केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) समेत सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि मोदी भ्रष्टाचार की बात तभी करते हैं जब विपक्षी नेताओं के खिलाफ ऐसा कोई मामला आता है. खरगे ने कहा, ‘‘देश में अनेक परियोजनाओं के साथ कांग्रेस हमेशा विकास के मोर्चे पर आगे रही है. मोदी सवाल करते हैं कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया है, लेकिन वे भाजपा का कार्यकाल भूल गये लगते हैं.’’ उन्होंने कर्नाटक में सरकारी कार्यों में भाजपाई मंत्रियों पर रिश्वत लेने के आरोपों और उससे जुड़े ‘40 प्रतिशत कमीशन’ के राज्य कांग्रेस के आरोपों के संबंध में कहा, ‘‘डबल इंजन सरकार ने पिछले नौ साल में देश में और कर्नाटक में क्या किया है?

इंजन पटरी से उतर गया है. एक इंजन का मतलब है 40 प्रतिशत कमीशन. क्या इसका यह मतलब है कि डबल इंजन 80 प्रतिशत कमीशन की उगाही कर रहा है?’’ खरगे ने कहा, ‘‘जब हमारी पार्टी ने मौजूदा राजनीतिक हालात की समीक्षा की तो इस बात की बहुत कम संभावना दिखती है कि भाजपा के शासनकाल में लोकतंत्र बचेगा और संवैधानिक सिद्धांतों का पालन किया जाएगा.’’ मतदाताओं से 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा में 150 सीटों के साथ कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत दिलाने की अपील करते हुए खरगे ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए जनता को आगे आना चाहिए.

चीन और मलिक के खुलासे समेत कई मुद्दे हैं ‘मौन की बात’

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 100वीं कड़ी के प्रसारण से पहले मंगलवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि चीन के विषय, जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के खुलासे और कई अन्य मुद्दे “मौन की बात” है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, “30 अप्रैल को होने जा रहे ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड की सूचना का प्रसार करने के लिए प्रधानमंत्री की शक्तिशाली पीआर मशीन ओवरटाइम कर रही है. इस बीच ‘मौन की बात’ है — अडानी, चीन, सत्यपाल मलिक के खुलासों, एमएसएमई की बर्बादी और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चुप्पी…. .” उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 100 भाग पूरे होने वाले हैं. 30 अप्रैल को 100वें भाग का प्रसारण किया जाएगा.

प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के साथ हैं ‘इंसाफ के सिपाही’: सिब्बल

राज्यसभा सदस्य और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण ंिसह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का समर्थन करते हुए मंगलवार को कहा कि उनके द्वारा हाल में गठित मंच से जुड़े ‘इंसाफ के सिपाही’ इन लोगों के साथ हैं.

उच्चतम न्यायालय ने बृजभूषण शरण ंिसह के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों पर प्राथमिकी दर्ज न किए जाने का आरोप लगाने वाली सात महिला पहलवानों की याचिका पर मंगलवार को दिल्ली सरकार तथा अन्य को नोटिस जारी किए तथा कहा कि ये ‘‘गंभीर आरोप’’ हैं जिन पर विचार करने की आवश्यकता है.

इससे पहले, सिब्बल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘भाजपा सांसद बृजभूषण शरण ंिसह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है. प्रदर्शनकारी अपनी बात सत्ता में बैठे लोगों तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं. उच्चतम न्यायालय का रुख करने का फैसला किया है. इंसाफ के सिपाही इन लोगों के साथ हैं.’’ सिब्बल ने मार्च महीने में ‘इंसाफ’ नामक संगठन का गठन किया था और इससे जुड़े लोगों को ‘इंसाफ के सिपाही’ नाम दिया था.

कर्नाटक को किसी नेता के आशीर्वाद की जरूरत नहीं, भाजपा नेताओं का बयान जनता का अपमान: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा की एक हालिया टिप्पणी को लेकर मंगलवार को सत्तारूढ़ पार्टी पर तीखा प्रहार किया और कहा कि कर्नाटक को मौजूदा समय के किसी नेता के आशीर्वाद की जरूरत नहीं है और ‘वोट नहीं देने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आशीर्वाद’ नहीं मिलने की धमकी देना’ राज्य की जनता का अपमान है.

उन्होंने यहां एक चुनावी सभा में प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि इस ‘40 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार’ ने कर्नाटक को बेशर्मी एवं बेरहमी से लूटा है. प्रियंका गांधी ने लोगों का आ’’ान किया कि वे कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाएं ताकि उनके हित में काम हो सके.

कांग्रेस महासचिव ने नड्डा का नाम लिए बगैर कहा, ‘‘आज भाजपा के नेता धमकी दे रहे हैं कि अगर वोट नहीं दिया तो मोदी जी का अशीर्वाद नहीं मिलेगा. जिस जनता को बासवन्ना जी और नारायण गुरू जी ने अपना आशीर्वाद दिया हो, उसे आज के किसी नेता के आशीर्वाद की जरूरत नहीं है.’’ उनका कहना था कि इस तरह की टिप्पणी जनता का अपमान है.

कांग्रेस ने पिछले दिनों ट्विटर पर नड्डा का एक वीडियो साझा किया था उसमें उन्हें यह बोलते सुना जा सकता है, ‘‘कर्नाटक में विकास की गंगा बहती रहे इसलिए मैं कमल के निशान पर वोट मांगने आया हूं. कर्नाटक में विकास जारी रहे, निरंतर चलता रहे, यह चुनाव का मुद्दा है. जो (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी जी का आशीर्वाद है, उससे कहीं कर्नाटक वंचित ना हो जाए, इसलिए मेरा आपसे निवेदन है कि आपको कमल को जिताना है और कर्नाटक के विकास को आगे बढ़ाना है.’’

प्रियंका गांधी ने चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक बयान का हवाला देते हुए कहा, ‘‘मैंने सुना है कि प्रधानमंत्री जी कह रहे थे कि विपक्ष के नेता उनकी कब्र खोदना चाहते हैं. यह कैसी बात है? इस देश में कोई ऐसा नहीं होगा जो नहीं चाहता कि प्रधानमंत्री की सेहत अच्छी रहे और उनकी लंबी उम्र हो.’’ उनका कहना था, ‘‘मैं पूछना चाहती हूं कि क्या यह चुनावी मुद्दा है? वह बेरोजगारी, महंगाई की बात क्यों नहीं करते, आप लोगों को आगे बढ़ाने की बात क्यों नहीं करते? यह चुनाव किसी भी नेता के बारे में नहीं है. यह चुनाव कर्नाटक के बारे में हैं, आपके अपने अभिमान के बारे में है.’’ प्रियंका गांधी ने लोगों का आ’’ान किया, ‘‘लूटने वाली सरकार को हटा दीजिए और ऐसी सरकार लाइए जो कर्नाटक के हित में काम करे.’’

उन्होंने कहा, ‘‘पिछली बार आप लोगों ने कांग्रेस और जनता दल (एस) की सरकार चुनी थी. भाजपा ने तोड़फोड़ करके उस सरकार को गिरा दिया और अपनी सरकार बना ली. भाजपा की सरकार शुरू से ही एक धोखा थी. भाजपा की सरकार लालच के आधार पर बनी तो लालच के आधार पर ही निर्णय लेती रही. इसका नतीजा यह रहा है कि जो काम करने चाहिए थे, वो नहीं किए गए.’’ प्रियंका गांधी ने दावा किया, ‘‘आपको दुर्बल नेता मिले, बार-बार मुख्यमंत्री बदला गया, मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ, शासन की सारी चीजें ढीली पड़ गई हैं…सबसे दुखद की बात है कि 40 प्रतिशत की कमीशन वाली सरकार ने आपको बेशर्मी और बेहरमी से लूटा. कहा जाता है कि कर्नाटक प्रदेश से 1.5 लाख करोड़ रुपये लूटे गए.’’

उन्होंने आरोप लगाया कि र्भितयों में घोटाला हुआ, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई क्योंकि ऐसा करने वालों का संबंध भाजपा से था. कांग्रेस महासचिव ने अपनी पार्टी के चुनावी वादों का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘हम वादे नहीं आपको गारंटी दे रहे हैं.’’ कर्नाटक में 10 मई को सभी 224 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा. 13 मई को मतगणना होगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu