मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बलिदान हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने गुरूवार को जाएंगे दंतेवाड़ा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 26 Apr 2023 10:07 PM
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बलिदान हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने गुरूवार को जाएंगे दंतेवाड़ा

ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में हुए नक्सली हमले के संबंध में उच्च स्तरीय बैठक ली और घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गहन समीक्षा की. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू उक्त नक्सली हमले में बलिदान हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने कल दंतेवाड़ा जाएंगे.

इस आपातकालीन बैठक में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के सचिव अंकित आनंद, पुलिस महानिरीक्षक गुप्तवार्ता अजय यादव उपस्थित रहे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu