हर ग्राम पंचायत को एक करोड़ रु और कल्याण कर्नाटक क्षेत्र को पांच हजार करोड़ रु आवंटित किए जाएंगे: राहुल गांधी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 28 Apr 2023 10:00 PM
हर ग्राम पंचायत को एक करोड़ रु और कल्याण कर्नाटक क्षेत्र को पांच हजार करोड़ रु आवंटित किए जाएंगे: राहुल गांधी
ऑडियो सुनें

जेवर्गी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को वादा किया कि अगर उनकी पार्टी की राज्य में सरकार बनती है, तो हर ग्राम पंचायत को एक करोड़ रुपये और कल्याण कर्नाटक क्षेत्र को पांच हजार करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे. राज्य में 10 अप्रैल को विधानसभा चुनाव हैं. बारिश के बीच, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने एक चुनावी रैली को संबोधित किया, जहां उन्होंने सरकारी विभागों में 50 हजार रिक्त पदों को भरने का भी वादा किया.

बारिश में भीगे हुए गांधी ने कलबुर्गी जिले में कहा, ‘‘ हम इस क्षेत्र के लिए 5,000 करोड़ रुपये आवंटित करेंगे. प्रत्येक ग्राम पंचायत को एक करोड़ रुपये मिलेंगे.’’ कल्याण कर्नाटक क्षेत्र में बीदर, यादगीर, रायचूर, कोप्पल, कलबुर्गी, बल्लारी और विजयनगर जिले शामिल हैं.
उन्होंने ‘भविष्यवाणी’ भी की कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सिर्फ 40 सीट मिलेंगी, क्योंकि उसे ‘‘ यह संख्या पसंद है.’’ गांधी ने आरोप लगाया कि कर्नाटक में भाजपा सरकार के मंत्रियों ने ठेकेदारों से लोक निर्माण के कार्यों के लिए 40 प्रतिशत कमीशन वसूला है, इसलिए, पार्टी को 40 से अधिक सीट नहीं मिलेंगी, जबकि कांग्रेस 150 सीट जीतकर अगली सरकार बनाएगी.

मौजूदा भाजपा सरकार को “चोरी की सरकार” बताते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल ने विपक्षी दलों के विधायकों को खरीदा है. उन्होंने कहा, ‘‘हम सरकार बनाने जा रहे हैं. हमारी पार्टी को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता.’’ गांधी ने कांग्रेस की चार अहम ‘गारंटी’ को दोहराया, जिनमें परिवार की महिला प्रमुख को दो हजार रुपये, हर घर को 200 यूनिट मुफ्त बिजली, बेरोजगार स्रातकों को दो साल तक तीन हजार रुपये और बेजरोजÞगार डिप्लोमा धारकों को 1500 रुपये और बीपीएल परिवार के हर सदस्य को माह में 10 किलोग्राम चावल देना शामिल है. इसके अलावा, गांधी ने बृहस्पतिवार को पार्टी की पांचवीं “गारंटी” की भी घोषणा की, जो सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा का वादा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu