समान नागरिक संहिता लागू करने का भाजपा का प्रयास संविधान के दायरे में: नड्डा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 01 May 2023 08:20 PM
समान नागरिक संहिता लागू करने का भाजपा का प्रयास संविधान के दायरे में: नड्डा
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू करने के प्रयास में संविधान के दायरे में रहकर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा ‘सभी के लिए न्याय और किसी का भी तुष्टिकरण नहीं’ की नीति का पालन करती है. कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा ने 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को जारी अपने चुनावी घोषणापत्र में राज्य में समान नागरिक संहिता और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) लागू करने का वादा किया.

मीडिया से बातचीत के दौरान यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा की ये योजनाएं राज्य को सांप्रदायिकता में नहीं झोंक देंगी, नड्डा ने कहा, ‘‘हम संविधान के दायरे में काम कर रहे हैं. संविधान के भीतर, हमें समान नागरिक संहिता को लागू करने की अनुमति और निर्देश दिया गया है. हम समान नागरिक संहिता की ओर बढ़ेंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम जो जानते हैं और जिस पर विश्वास करते हैं, वह है ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास.’’

उन्होंने कहा, ‘‘समान नागरिक संहिता लागू करने के उद्देश्य के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा. इस उच्च स्तरीय समिति द्वारा दी गई सिफारिशों के आधार पर हम कर्नाटक में समान नागरिक संहिता लागू करेंगे. हम कर्नाटक में राष्ट्रीय नागरिक पंजी लाएंगे और राज्य में सभी अवैध प्रवासियों का तेजी से निर्वासन सुनिश्चित करेंगे.’’

यह पूछे जाने पर कि क्या पार्टी यूसीसी को राष्ट्रव्यापी रूप से लागू करने की योजना बना रही है, नड्डा ने कहा, ‘‘जिस भी राज्य में चुनाव हो रहे हैं, हम मजबूत हो रहे हैं. हम इसे (यूसीसी) आगे ले जाएंगे. राज्य, राष्ट्र बनाते हैं. यह केवल उसी रास्ते पर आगे बढ़ेगा.’’ भगवा पार्टी ने राज्य में ‘धार्मिक कट्टरवाद और आतंक के खिलाफ कर्नाटक स्टेट ंिवग’ (के-स्विफ्ट) नामक एक विशेष ंिवग बनाने का भी वादा किया है.

नड्डा के अनुसार, अल्पसंख्यकों को पीएम आवास योजना (पीएम आवास योजना) और पीएम गरीब कल्याण योजना (पीएम गरीब कल्याण योजना) से सबसे अधिक लाभ मिला. उन्होंने कहा, ‘‘जब उन्हें (अल्पसंख्यकों को) लाभ मिल रहा है तो हम इससे खुश हैं. सभी को यह मिलना चाहिए और सभी को लाभ होना चाहिए.’’ ंिहदुत्व के एजेंडे को आगे बढ़ाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ और ‘सभी के लिए न्याय, किसी का भी तुष्टिकरण नहीं’ के भाजपा के नारों को दोहराया.

कर्नाटक में, भाजपा ने ंिहदू-धर्म-आधारित विषयगत पर्यटन स्थलों जैसे पर्यटन र्सिकट और पर्यटन गलियारों का वादा किया है. अगर वह सत्ता में आई तो 1,000 करोड़ रुपये की लागत से जीर्ण-शीर्ण मंदिरों का जीर्णोद्धार भी करेगी. अपने घोषणापत्र में पार्टी ने कहा कि वह रामनगर में राम मंदिर का निर्माण कर रही है और भगवान हनुमान के जन्म स्थल आंजनाद्री की पहाड़ियों पर आंजनेय (हनुमान) मंदिर का विकास शुरू किया है.

यह पूछे जाने पर कि क्या ये ंिहदुत्व विचारधारा को आगे बढ़ाने के संकेत नहीं हैं, नड्डा ने कहा, ‘‘अगर कोई विजयनगर जाता है, तो क्या वह हम्पी नहीं जाएगा? क्या यह हमारा गौरव नहीं है? यदि आप रामनगर जाते हैं, तो क्या आप वहां राम मंदिर देखना पसंद नहीं करेंगे? क्या यह हमारा गौरव नहीं है? क्या आंजनेय (हनुमान) हमारे गौरव नहीं हैं?… हम आगे ले जाना चाहते हैं… कर्नाटक, कन्नड़ और कन्नड़ लोगों का गौरव.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu