गाजीपुर. आयकर विभाग ने माफिया-राजनेता मुख्तार अंसारी की कथित तौर पर बेनामी संपत्ति घोषित की गई 12 करोड़ रुपये की जमीन को जब्त करने की उद्घोषणा जारी कर दी. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग की लखनऊ की एक टीम ने स्थानीय पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जाकर सदर तहसील में ‘मौजा कपूरपुर एनजेडए’ में लोहे का नोटिसनुमा बोर्ड लगाया है.