एससीओ सदस्य देश चिकित्सा यात्रा की संभावना को मान्यता दें : भारत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 12 May 2023 07:51 PM
एससीओ सदस्य देश चिकित्सा यात्रा की संभावना को मान्यता दें : भारत
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक के छठे सत्र की अध्यक्षता कर रहीं केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री भारती प्रवीण पवार ने शुक्रवार को सदस्य देशों से चिकित्सा यात्रा की संभावना को मान्यता देने का आह्वान किया.

यहां जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक पवार ने कहा कि मजबूत निगरानी प्रणाली स्थापित करना, अनुसंधान और विकास में सहयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ एससीओ देशों में चिकित्सा समस्याओं से निपटने के लिए महत्वपूर्ण उपायों को अपनाना वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में अहम कदम होगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu