पाकिस्तानी जेल से रिहा होने के बाद 184 मछुआरे गुजरात पहुंचे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 15 May 2023 07:42 PM
पाकिस्तानी जेल से रिहा होने के बाद 184 मछुआरे गुजरात पहुंचे
ऑडियो सुनें

अहमदाबाद. पाकिस्तान की जेल से पिछले सप्ताह रिहा किए गए गुजरात के कुल 184 मछुआरे सोमवार को सुबह पंजाब से एक ट्रेन से वडोदरा पहुंचे. यह जानकारी राज्य सरकार ने दी. सरकार ने एक बयान में कहा कि इन मछुआरों को पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने करीब चार साल पहले अरब सागर में गुजरात तट के पास अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा (आईएमबीएल) से यह दावा करते हुए पकड़ा था कि उन्होंने सीमा पार करके पाकिस्तानी जलक्षेत्र में प्रवेश किया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu