पंजाब के राजपुरा में गुरुद्वारे में जूते पहनकर अंदर गया व्यक्ति पुलिस के हवाले किया गया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 17 May 2023 07:45 PM
पंजाब के राजपुरा में गुरुद्वारे में जूते पहनकर अंदर गया व्यक्ति पुलिस के हवाले किया गया
ऑडियो सुनें

पटियाला. राजपुरा कस्बे में बिना सिर ढके और जूते पहनकर एक गुरुद्वारे में कथित रूप से प्रवेश करने वाले व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. गुरुद्वारा श्री गुरु ंिसह सभा के सेवादारों (स्वयंसेवकों) ने साहिल नामक व्यक्ति को बिना सिर ढके और जूते पहनकर एक गुरुद्वारे में कथित रूप से प्रवेश करने पर पकड़ लिया और उसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया. खबर फैलते ही थाना (शहर) राजपुरा के बाहर काफी संख्या में लोग जमा हो गए.

राजपुरा के नगर निरीक्षक राजेश मल्होत्रा ने बताया कि पकड़े गये व्यक्ति के खिलाफ धारा 295 ए (जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है . घटना की पुष्टि करते हुए राजपुरा में गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष अबरिन्दर ंिसह कंग ने कहा कि वे सक्रिय रूप से इस घटना की समीक्षा कर रहे हैं और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए उचित उपायों पर विचार कर रहे हैं. पकड़े गए व्यक्ति की मां ने कहा कि उसके बेटे का पटियाला के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu