गंगा नदी में नाव पलटने से तीन महिलाओं की मौत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 22 May 2023 11:16 AM
गंगा नदी में नाव पलटने से तीन महिलाओं की मौत…
ऑडियो सुनें

बलिया: बलिया जिला मुख्यालय के कोतवाली क्षेत्र के माल्देपुर गंगा घाट पर सोमवार की सुबह मुंडन संस्कार में शामिल होने आए श्रद्धालुओं से भरी एक नाव के डूबने से तीन महिलाओं की मौत हो गई तथा तीन महिलाएं घायल हो गईं।

बलिया के जिलाधिकारी (डीएम) रवींद्र कुमार ने बताया कि बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के माल्देपुर गंगा घाट पर सोमवार को मुंडन संस्कार के लिए बड़ी संख्या में लोग आए थे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक नाव पर 30 से 35 लोग सवार होकर नदी के दूसरी ओर जा रहे थे कि नाव के इंजन में कुछ गड़बड़ी आ गईं और इसके बाद तेज हवा से नाव पलट गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गयी तथा तीन महिलाएं घायल हो गईं। तीनों घायल महिलाओं को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्­होंने बताया कि हादसे के बाद नाविक फरार हो गया। कुमार के अनुसार, राहत व बचाव कार्य जारी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav