पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 24 May 2023 04:30 PM
पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत, दो घायल
ऑडियो सुनें

बागपत: बागपत जिले के छपरौली कस्­बे में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई ंिहसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा दो अन्­य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि छपरौली कस्­बे में मंगलवार देर रात दो पक्षों के लोग पुरानी रंजिश को लेकर आमने-सामने आ गये।

सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडों से लैस लोगों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में गहरी चोट लगने से गजेन्­द्र (42) नामक व्­यक्ति की मौत हो गयी तथा अश्­वनी और भूदेव नामक व्­यक्ति घायल हो गये।

शव को पोस्­टमार्टम के लिये भेजा गया है और घायलों का इलाज कराया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार करीब एक साल पहले गजेन्द्र और कस्बा के ही एक अन्­य निवासी मोनू के बीच शराब पीने को लेकर झगड़ा हो गया था और तभी से दोनों पक्षों में रंजिश थी।
पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav