वियतजेट की उड़ान हुई बाधित, यात्री मुंबई हवाई अड्डे पर फंसे

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 26 May 2023 03:23 PM
वियतजेट की उड़ान हुई बाधित, यात्री मुंबई हवाई अड्डे पर फंसे
ऑडियो सुनें

मुंबई: वियतजेट की एक उड़ान बाधित होने के कारण विमान के कम से कम 300 यात्री यहां फंसे हुए हैं। यह विमान वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी जा रहा था। एक यात्री के मुताबिक विमान में खराबी के कारण उन्हें करीब 10 घंटे तक शहर के हवाई अड्डे पर इंतजार करना पड़ा।

नाम न छापने की शर्त पर एक यात्री ने आरोप लगाया कि एयरलाइन ने लंबे समय तक इंतजार करने के बावजूद यात्रियों के लिए होटल में ठहरने या खाने की व्यवस्था नहीं की। डीजीसीए के नियमों के तहत अगर किसी उड़ान में निर्धारित समय से अधिक देरी होती है, तो संबंधित एयरलाइन को यात्रियों के रहने और भोजना का इंतजाम करना होगा। इस संबंध में वियतजेट को भेजे गए प्रश्नों के जवाब खबर लिखे जाने तक नहीं मिले थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav