धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस अधिकारी की पत्नी को हिरासत में लिया गया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 30 May 2023 11:44 AM
धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस अधिकारी की पत्नी को हिरासत में लिया गया
ऑडियो सुनें

मलप्पुरम: केरल पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी की पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी की कई शिकायतों के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि अधिकारी की पत्नी नाजरेथ को सोमवार को त्रिशूर जिले में उसके आवास से हिरासत में लिया गया और मलप्पुरम लाया गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘उसके खिलाफ करीब नौ मामले दर्ज हैं और उस पर यह भी आरोप है कि उसने रेलवे में नौकरी का आश्वासन देकर कई लोगों से पैसे ऐंठे।’’ पुलिस ने बताया कि महिला को चिकित्सकीय जांच के लिए ले जाया जाएगा, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया महिला, त्रिशूर जिले के एक पुलिस उपाधीक्षक की पत्नी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav