राजस्थान: ईडी ने प्रश्न पत्र लीक मामले में कई स्थानों पर छापे मारे

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 05 Jun 2023 02:26 PM
राजस्थान: ईडी ने प्रश्न पत्र लीक मामले में कई स्थानों पर छापे मारे
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली/जयपुर: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजस्थान में शिक्षकों की भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा का प्रश्न पत्र कथित तौर पर लीक होने के मामले में धन शोधन की जांच के संबंध में राज्य में सोमवार को कई स्थानों पर छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्य की राजधानी जयपुर, बाड़मेर जिले और कुछ शहरों में कई स्थानों पर धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत छापे मारे गए।

राज्य में शिक्षकों की भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा का प्रश्न पत्र कथित तौर पर लीक होने की कुछ घटनाएं हुई हैं। इसमें राज्य शिक्षा बोर्ड द्वारा शिक्षकों की भर्ती के दौरान 2021 में प्रश्न पत्र कथित तौर पर लीक होने और राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) द्वारा करायी गई परीक्षा में पिछले साल प्रश्न पत्र कथित तौर पर लीक होने की घटनाएं शामिल हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav