भुवनेश्वर: ओडिशा के बेहरामपुर स्टेशन पर सिकंदराबाद-अगरतला एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई। सिकंदराबाद-अगरतला एक्सप्रेस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। तेजी से उठते धुएं का पता चलने के बाद लोगों को ओडिशा के बेरहामपुर स्टेशन पर उतरने के लिए कहा गया।
आग ट्रेन के बी-5 कोच में लगी। बेरहामपुर रेलवे स्टेशन पर जब ट्रेन रुकी तो यात्रियों ने एसी कोच से धुआं निकलते देखा। रेलवे अधिकारियों द्वारा आग लगने की सूचना के बाद दमकल अधिकारी मौके पर पहुंचे। 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग पर काबू पाने के बाद ट्रेन को स्टेशन से रवाना किया गया।
लोगों के जेहन से बालासोर में हुए रेल हादसे का डर है। बता दें कि शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई, जिससे कई डिब्बे बगल के ट्रैक पर पटरी से उतर गए। इसके बाद, यशवंतपुर से हावड़ा जा रही हावड़ा एक्सप्रेस तेज गति से प्रभावित डिब्बों से टकरा गई और पटरी से उतर गई। हादसा में 275 लोगों की जान चली गई और 1000 से अधिक लोग घायल हैं।