केंद्र सरकार ने किसानों को दिया बंपर तोहफा, धान समेत इन फसलों की बढ़ाई एमएसपी…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 07 Jun 2023 04:27 PM
केंद्र सरकार ने किसानों को दिया बंपर तोहफा, धान समेत इन फसलों की बढ़ाई एमएसपी…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. केंद्र सरकार ने मूंग, अरहर, धान, मक्का और उड़द की दाल की MSP यानी मिनिमम सपोर्ट प्राइस बढ़ा दिया है. इस ऐलान बाद किसान अपनी फसल बढ़ी हुई कीमतों पर बेच सकेंगे. मूंग दाल की MSP सबसे ज्यादा बढ़ाई गई है. धान, मक्का, उड़द, अरहर मूंगफली जैसी फसलों की कीमत में भी अच्छी बढ़ोतरी की गई है.

किस फसल पर कितनी MSP बढ़ी

धान सामान्य- 143 रुपये

धान ग्रेड ए – 143 रुपये

ज्वार हाइब्रिड- 210 रुपये

बाजरा-150 रुपये

रागी-268 रुपये

मक्का-128 रुपये

अरहर-400 रुपये

मूंग-803 रुपये

उड़द-350 रुपये

मूंगफली-527 रुपये

सूरजमुखी बीज-360 रुपये

सोयाबीन पीला-300 रुपये

सनफ्लावर सीड-360 रुपये

कृषि लागत और मूल्य आयोग (CACP) की सिफारिशों के आधार पर सरकार हर साल 23 फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करती है. CACP 23 फसलों पर एमएसपी की सिफारिश जारी करता है. इसमें सात अनाज, पांच दलहन, सात तिलहन और चार कमर्शियल फसलें शामिल हैं. इन 23 फसलों में से 15 खरीफ फसलें हैं और बाकी की रबी की फसलें हैं.

न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) वह दर है जिस पर सरकार किसानों से फसल खरीदती है. यह कीमत किसानों की उत्पादन लागत से कम-से-कम डेढ़ गुना ज्यादा होती है. किसानों के लिए MSP वो न्यूनतम मूल्य है जिससे नीचे किसानों से फसल नहीं खरीदी जा सकती. एमएसपी बढ़ाने के लिए बीज, खाद, मेहनत, सिंचाई, लागत सहित तमाम फैक्टर्स को ध्यान में रखा जाता है. इस साल किसानों को सरकार ने एक तरह से तोहफा दिया है. सबसे ज्यादा एमएसपी मूंग की बढ़ाई गई है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav