महाराष्ट्र : धुले में टीपू सुल्तान के ‘अवैध’ स्मारक को ध्वस्त किया गया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 11 Jun 2023 08:44 PM
महाराष्ट्र : धुले में टीपू सुल्तान के ‘अवैध’ स्मारक को ध्वस्त किया गया
ऑडियो सुनें

मुंबई. महाराष्ट्र के धुले में नगर निकाय ने एक यातायात चौराहे पर निर्मित 18वीं सदी के मैसूर के शासक टीपू सुल्तान के स्मारक को ”अवैध” बताते हुए ध्वस्त कर दिया. पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि ऑल इंडिया इत्तेहादुल मजलीस-ए-मुस्लिमीन के विधायक फारूक शाह अनवर ने मुंबई से करीब 322 किलोमीटर दूर धुले में वदजई रोड के चौराहे पर इस स्मारक का कथित तौर पर निर्माण कराया था.

अधिकारी ने कहा, ”नगर निकाय ने पुलिस बंदोबस्त में शुक्रवार को इस स्मारक को ढहा दिया. विधायक से इसे खुद ध्वस्त करने के लिए कहा गया था. हालांकि, जिला अधिकारी और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों के बीच हुई बैठक के बाद स्मारक को ध्वस्त कर दिया गया.” अधिकारी ने दावा किया कि इलाके में स्थिति शांतिपूर्ण है और किसी भी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है. सोशल मीडिया पर प्रसारित आपत्तिजनक संदेशों और स्टेटस में टीपू सुल्तान तथा औरंगजेब के चित्रों के इस्तेमाल को लेकर महाराष्ट्र के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से तनाव व्याप्त है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu