जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास दो आतंकवादियों को मार गिराया गया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 13 Jun 2023 09:49 PM
जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास दो आतंकवादियों को मार गिराया गया
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. सुरक्षा बलों ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के मच्छल इलाके में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास दो आतंकवादियों को मार गिराया. यह जानकारी यहां पुलिस ने दी. कश्मीर जोन पुलिस ने इस संबंध में ट्वीट किया लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि आतंकवादी घुसपैठिए थे या स्थानीय. पुलिस ने ट्वीट किया, ”कुपवाड़ा जिले के दोबनार मच्छल इलाके (एलओसी) में सेना और कुपवाड़ा पुलिस के एक संयुक्त अभियान में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया. तलाशी अभियान अभी भी जारी है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu