हैदराबाद की महिला की लंदन में हत्या, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 14 Jun 2023 09:40 PM
हैदराबाद की महिला की लंदन में हत्या, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

हैदराबाद/लंदन. ब्रिटेन से ‘मास्टर ऑफ साइंस’ की पढ.ाई कर रही हैदराबाद की 27 वर्षीय महिला की उत्तरी लंदन में स्थित उसके घर में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई है. ब्रिटेन की मेट्रोपोलिटन पुलिस ने यह जानकारी दी है. पुलिस ने कहा कि घटना मंगलवार को वेम्बली के नील क्रिसेंट में एक आवासीय संपत्ति में हुई और इस बाबत दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस ने मृतक की पहचान अब तक ज.ाहिर नहीं की है जबकि भारत से मिली रिपोर्ट के मुताबिक वह हैदराबाद की युवा पेशेवर कोंथम तेजस्विनी है. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस औपचारिक रूप से उसकी पहचान जारी कर सकती है. तेलंगाना में हैदराबाद के हयातनगर इलाके में रहने वाले तेजस्विनी के परिवार के सदस्यों ने बुधवार को बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि उस पर फ्लैट में “हमला” किया गया था. वह फ्लैट को साझा करती थी.

तेजस्विनी के पिता ने एक न्यूज चैनल को बताया, ह्ल घटना की जानकारी हमें आज सुबह हुई. हम नहीं जानते कि यह कब हुआ. हमें जानकारी मिली कि उसकी हालत गंभीर है और वह अस्पताल में है. वह तीन साल पहले लंदन गई थी और वहां ‘एमएस कोर्स’ की पढ.ाई पूरी की थी.ह्व मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने इससे पहले ब्राजील के नागरिक केवेन एंटोनियो लौरेंको डी मोरिस की एक तस्वीर जारी की थी और मंगलवार सुबह हुए हमले के संदिग्ध के तौर पर उसका पता लगाने में जनता से मदद मांगी थी.

तेईस वर्षीय व्यक्ति को अब वेम्बली में नील क्रिसेंट के अपराध स्थल के पास हैरो से गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने उसकी पहचान नहीं बताई है लेकिन कहा है कि उसे हत्या के शक में गिरफ्तार किया गया है और उसे उत्तर लंदन थाने में हिरासत में रखा गया है. पुलिस ने एक बयान में कहा कि दो महिलाओं को चाकू मारा गया था और आपात सेवा के र्किमयों की तमाम कोशिश के बाद भी 27 वर्षीय महिला को बचाया नहीं जा सकता. उसमें कहा गया है कि उसके परिजनों को अबतक सूचित नहीं किया गया है.

पुलिस ने कहा कि तेजस्विनी के अलावा 28 वर्षीय एक अन्य महिला पर भी हमला किया गया है और उसे भी अस्पताल ले जाया गया था लेकिन उसकी स्थिति गंभीर नहीं है. तेजस्विनी के पिता ने कहा कि वह पिछले साल अगस्त में हैदराबाद आई थी और सितंबर में वापस (लंदन) चली गई थी.

उन्होंने कहा, ह्ल हम उसकी शादी कराने की योजना बना रहे थे. उसने कहा था कि रिश्ता पक्का होने के बाद वह वापस आएगी. उसने अपनी अस्थायी नौकरी से इस्तीफा दे दिया था और कहा था कि वह एक और महीने काम करने के बाद वापस आएगी.ह्व उसके करीबी रिश्तेदार ने सरकार से अनुरोध किया कि वह उसके शव को ब्रिटेन से हैदराबाद लाने के लिए जरूरी व्यवस्था करे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu