अजब-गजब शादी : चलित कूलरों के साथ निकली बारात

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 15 Jun 2023 08:09 PM
अजब-गजब शादी : चलित कूलरों के साथ निकली बारात
ऑडियो सुनें

इंदौर. इंदौर के एक होटल मालिक ने अपनी शादी में शामिल मेहमानों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए बारात में चलित कूलरों का इंतजाम किया. इस अनूठी बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. राजबाड़ा क्षेत्र में एक होटल चलाने वाले सुधांशु रघुवंशी ने बृहस्पतिवार को “पीटीआई-भाषा” को बताया, “इंदौर में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. मेरी बारात में शामिल मेहमानों को गर्मी से परेशानी न हो और वे आराम से नृत्य कर सकें, इसलिए मैंने बारात में ट्रॉली पर चलने वाले 11 बड़े कूलरों का इंतजाम किया था.”

उन्होंने बताया कि शहर में सात जून को निकली उनकी बारात ने करीब 1.5 किलोमीटर का रास्ता तय किया और इसमें करीब 400 मेहमान शामिल हुए. रघुवंशी ने बताया कि जब उनकी बारात राजबाड़ा चौराहे से गुजरी, तो किसी स्थानीय व्यक्ति ने अपने घर की छत से इसका वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu