मणिपुर में थम नहीं रही हिंसा, राज्य में हालात तनावपूर्ण, भीड़ ने केंद्रीय मंत्री का घर जलाया…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 16 Jun 2023 09:39 AM
मणिपुर में थम नहीं रही हिंसा, राज्य में हालात तनावपूर्ण, भीड़ ने केंद्रीय मंत्री का घर जलाया…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: मणिपुर में बीते तीन मई से शुरू हुई हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. पूर्वोत्तर राज्य में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. कानून और व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सुरक्षाकर्मी लगातार प्रभावित इलाकों में गश्त कर रहे हैं.

मणिपुर में रह रहकर हिंसा हो रही है. राजधानी इंफाल में केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह के घर में आग लगा दी गई. अधिकारियों ने बताया कि ये घटना जिस वक्त हुई केंद्रीय मंत्री घर पर नहीं थे. इंफाल में कर्फ्यू के बावजूद भीड़ मंत्री आवास तक पहुंच गई. मंत्री के आवास पर सुरक्षाकर्मी भी तैनात थे.

विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि मैं इस समय आधिकारिक काम के लिए केरल में हूं. शुक्र है कि कल रात मेरे इंफाल स्थित घर में कोई घायल नहीं हुआ. बदमाश पेट्रोल बम लेकर आए थे. मेरे घर के भूतल और पहली मंजिल को नुकसान पहुंचाया गया है. उन्होंने कहा कि मेरे गृह राज्य में जो हो रहा है उसे देखकर बहुत दुख होता है. मैं अब भी शांति की अपील करता रहूंगा. इस तरह की हिंसा में लिप्त लोग बिल्कुल अमानवीय हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav