सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत, एक घायल…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 16 Jun 2023 01:00 PM
ऑडियो सुनें

गुवाहाटी: असम के तिनसुकिया जिले में एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि असम के डिगबोई में आधी रात के बाद पांच लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे तभी तेज रफ्तार वाहन एक पेड़ से टकरा गया, जिससे वाहन में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल रतन गोप की हालत गंभीर है।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में मारे गये लोगों की पहचान अमृत दत्ता, दिशा गोप, सुभाष गोप और साधना गोप के रूप में हुई हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav