ओडिशा: पटनायक ने 36 शहरी स्थानीय निकायों के लिए 225 करोड़ रुपये मंजूर किए

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 17 Jun 2023 03:28 PM
ओडिशा: पटनायक ने 36 शहरी स्थानीय निकायों के लिए 225 करोड़ रुपये मंजूर किए
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तपोषित प्रमुख योजना ‘मुक्ता’ के तहत 10 जिलों में 36 शहरी स्थानीय निकायों के लिए 225.53 करोड़ रुपये मंजूर किये हैं। उत्तरी राजस्व संभागीय आयोग (आरडीसी) क्षेत्र अंतर्गत आने वाले इन दस जिलों में ढेंकनाल, अंगुल, क्योंझर, संबलपुर, सुंदरगढ़, बोलंगीर, सुबर्णपुर. बारगढ़. झारसुगुड़ा और देवगढ़ शामिल हैं।

इन सभी 36 शहरी स्थानीय निकायों ने स्थानीय नागरिकों और प्रमुख हितधारकों को शामिल करते हुए एक भागीदारी प्रक्रिया के माध्यम से मुख्यमंत्री कर्म तत्काल अभियान (मुक्ता योजना) के तहत वार्ड-वार व्यवहारिक वार्षिक कार्य योजना विकसित की है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, ये सभी परियोजनाएं मांग पर आधारित, तकनीकी रूप से व्यवहारिक और पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ परियोजनाएं हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav