जम्मू-कश्मीर : पुंछ में विस्फोटकों का जखीरा बरामद

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 18 Jun 2023 09:02 PM
जम्मू-कश्मीर : पुंछ में विस्फोटकों का जखीरा बरामद
ऑडियो सुनें

पुंछ/जम्मू. जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने रविवार को एक चट्टान के नीचे से बड़ी मात्रा में सालों पहले छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री बरामद की. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और सुरक्षा बलों के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान सेरी चौवाना जंगल से यह बरामदगी की गई.

उन्होंने बताया कि विस्फोटक सामग्री चट्टानों के नीचे मिली, जो संभवत: दो दशक पहले आतंकवादियों द्वारा छिपाकर रखी गई थी. विस्फोटक सामग्री में कई हथगोले भी शामिल हैं. अधिकारियों ने बताया कि बम को नि्क्रिरय करने वाले दस्ते के विशेषज्ञों ने नियंत्रित विस्फोट में इन विस्फोटकों, जिनकी संख्या 50 थी को नष्ट कर दिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu