वीडियो में चलती कार के बोनट पर महिला को लटके दिखाने के बाद तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 05 Jul 2023 04:20 PM
वीडियो में चलती कार के बोनट पर महिला को लटके दिखाने के बाद तीन पुलिसकर्मी निलंबित
ऑडियो सुनें

भोपाल: मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश के नरंिसहपुर जिले में एक महिला को कार के बोनट पर लटकते हुए दिखाने वाले वीडियो के वायरल होने के बाद तीन पुलिसर्किमयों को निलंबित कर दिया गया है। मिश्र ने भोपाल में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिसर्किमयों को निलंबित किया गया है ।

घटना के बारे में नरंिसहपुर के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने कहा कि एक सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम सोमवार को नशे के तस्करों को पकड़ने के लिए गोटेगांव शहर गई थी। उन्होंने कहा, “जब पुलिसकर्मी दो आरोपियों को कार में थाने ला रहे थे तो एक महिला ने कार का बोनट पकड़ लिया और उस पर लटक गयी।’’

एसपी ने कहा कि वीडियो में कार बेहद धीमी गति से चलती हुई एक थाना परिसर के अंदर प्रवेश करती दिख रही है। गृह मंत्री ने कहा, “हमने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है और तीन पुलिसर्किमयों को निलंबित कर दिया है।”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav