पालघर में तेंदुआ के दिखने पर ग्रामीणों में दहशत, स्कूल बंद…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 15 Jul 2023 04:10 PM
पालघर में तेंदुआ के दिखने पर ग्रामीणों में दहशत, स्कूल बंद…
ऑडियो सुनें

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक गांव में बार-बार तेंदुओं के दिखने से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय अधिकारियों ने ग्रामीणों खासकर बच्चों और बुजुर्गों को सूर्यास्त के बाद घरों से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि दहानू तालुका के बावड़ा गांव में जिला परिषद द्वारा संचालित एक स्कूल में कुछ दिनों पहले एक तेंदुआ देखा गया था, जिसके बाद किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिये स्कूल को एहतियान बंद कर दिया गया था।

जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि बावड़ा में कनिकपाड़ा और धोंडीपाड़ा बस्तियों में रहने वाले कुछ युवाओं ने नौ जुलाई के बाद से कई बार तेंदुए को देखा। उन्होंने गांव के बुजुर्गों को इसकी जानकारी दी और वन विभाग को सूचित किया। उन्होंने कहा, “किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एक स्थानीय जिला परिषद स्कूल को एहतियातन बंद रखा गया है।

स्थानीय नागरिकों, विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को सूर्यास्त के बाद बाहर नहीं निकलने के लिए कहा गया है।” वन अधिकारियों ने कहा कि गांव और उसके आसपास तेंदुए के पैरों के निशान पाए गए, जिससे उसकी मौजूदगी की पुष्टि हुई। बोइसर की रेंज वन अधिकारी (आरएफओ) अपेक्षा साटम ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि वन विभाग ने अब तेंदुए की गतिविधि पर नजर रखने के लिए कुछ स्थानों पर कैमरे लगाए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, वन रक्षकों ने उसे इलाके में नहीं देखा है और ना ही यह कैमरे के वीडियो में दिख रहा है।’’ साटम ने कहा कि वन रक्षक ग्रामीणों की मदद के लिए 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav