प्रियंका गांधी ग्वालियर में कल एक जनसभा को संबोधित करेंगी…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 20 Jul 2023 02:52 PM
प्रियंका गांधी ग्वालियर में कल एक जनसभा को संबोधित करेंगी…
ऑडियो सुनें

ग्वालियर: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा केंद्रीय मंत्री और पार्टी के पूर्व नेता ज्योतिरादित्य ंिसधिया के गृह क्षेत्र ग्वालियर में शुक्रवार को एक जनसभा को संबोधित करेंगी। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रियंका गांधी की पिछले 40 दिन में मध्य प्रदेश की यह दूसरी यात्रा है। प्रदेश में इस साल की अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा ने बृहस्पतिवार को ‘पीटीआई भाषा’ से कहा, ‘‘प्रियंका जी पूर्वाह्न 11 बजे ग्वालियर पहुंचेंगी और फिर रानी लक्ष्मीबाई के स्मारक पर जाएंगी, जहां वह महान स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि देंगी।” उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे मेला मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगी।

इससे पहले प्रियंका ने 12 जून को जबलपुर में एक रैली को संबोधित कर प्रदेश में अपनी पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने जबलपुर में कहा था कि अगर कांग्रेस प्रदेश में सत्ता में आती है तो वह पांच योजनाएं लागू करेंगी जिनमें महिलाओं को प्रतिमाह 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता, 100 यूनिट मुफ्त बिजली और कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना की बहाली शामिल हैं।

उन्होंने राज्य में मुख्यमंत्री शिवराज ंिसह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार पर भ्रष्टाचार में डूबे रहने और नौकरियां देने में विफल रहने का आरोप लगाया था और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए ंिसधिया पर भी कटाक्ष किया था। मध्य प्रदेश में ंिसधिया के वफादार विधायकों ने कांग्रेस छोड़ दी थी और बाद में वे मार्च 2020 में भाजपा में शामिल हो गए थे, जिसके कारण 15 महीने में कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई थी और चौहान के सत्ता में लौटने का मार्ग प्रशस्त हुआ था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav