हमास के नेता ने इजराइल के खिलाफ नया सैन्य अभियान शुरू करने की घोषणा की

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 07 Oct 2023 02:57 PM
हमास के नेता ने इजराइल के खिलाफ नया सैन्य अभियान शुरू करने की घोषणा की
ऑडियो सुनें

यरूशलम: हमास की सैन्य शाखा के एक नेता का कहना है कि सशस्त्र समूह ने इजराइल के खिलाफ एक नया सैन्य अभियान शुरू किया है। एक सार्वजनिक बयान में, मोहम्मद डीफ ने कहा कि ‘‘आॅपरेशन अल-अक्सा स्टॉर्म’’ शुरू करते हुए शनिवार तड़के इजराइल में 5,000 रॉकेट दागे गए।

इजराइल ने गाजा पट्टी से घुसपैठ की भी सूचना दी है। हमास के सैन्य नेता ने सभी फलस्तीनियों से इजराइल का ‘‘मुकाबला’’ करने का आग्रह करते हुए कहा, ‘‘हमने यह कहने का निर्णय लिया है कि अब बहुत हो गया।’’ मोहम्मद डीफ का यह संदेश एक रिकॉर्डिंग के रूप में सामने आया है, क्योंकि वह सार्वजनिक रूप से कभी सामने नहीं आता है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav