परिणीति चोपड़ा एयरपोर्ट पर हुई स्पॉट, चेहरे पर नजर आया डिफरेंट ग्लो…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 13 Oct 2023 04:43 PM
परिणीति चोपड़ा एयरपोर्ट पर हुई स्पॉट, चेहरे पर नजर आया डिफरेंट ग्लो…
ऑडियो सुनें

मुंबई: राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी धमाकेदार तरीके से हुई। दोनों की शादी के फंक्शन्स की तस्वीरें अब भी सोशल मीडिया छाई हुई हैं। कपल भी अपनी तस्वीरें पोस्ट कर रहा है। हाल में ही परिणीति चोपड़ा ने कुई तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे कि राघव चड्ढा काफी हरफनमौला हैं। देर रात इन तस्वीरों को पोस्ट करने के बाद परिणीति चोपड़ा एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई। उनका लुक काफी सिंपल और एलिगेंट दिखा। एक्ट्रेस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी सादगी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

आज सुबह ही एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वो मांग में सिंदूर भरे नजर आईं। परिणीति चोपड़ा ने व्हाइट स्वेट शर्ट के साथ डेनिम कैरी की। इस दौरान वो पैपराजी से बात करती भी नजर आईं। एक पैप ने उनसे कहा कि कभी जीजू के साथ आइए। एक ने कहा कि जीजू को कहना कि हमने उन्हें याद किया है। ये सुनते ही परिणीति चोपड़ा हंसने लगीं। एक्ट्रेस ने कहा कि वो जीजू को पैपराजी का संदेश भी देंगी। उन्होंने अंदर जाते हुए कहा कि मैं अभी कहूंगी। वैसे फैंस एक्ट्रेस के दीवाने हो रहे हैं और तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। एक फैंन लिखा, ‘उनका सिंदर और सब दिल जीत रहा है।’ वहीं एक अन्य शख्स ने लिखा, ‘शादी के कितने दिनों बाद तक भी ये सिंदूर लगा रही हैं, कितना प्यारा है।’

कुछ दिनों के लिए आई थीं मुंबई
बता दें कि तीन दिनों पहले ही परिणीति चोपड़ा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। वो काम के चलते दिल्ली से मुंबई आई थीं, लेकिन वो अब अपना काम खत्म कर अपने ससुराल वापस जा रही हैं। परिणीति चोपड़ा उस दिन भी सिंदूर लगाए और हाथों में चूड़ा पहने नजर आई थीं।

सामने आईं हल्दी की तस्वीर
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी के बाद फंक्शन्स की कई तस्वीरें सामने आ रही हैं। अब हाल में ही परिणीति चोपड़ा ने शादी की तस्वीरें पोस्ट की हैं। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी लोगों की पसंदीदा बनी हुई है। लोगों को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की तस्वीरें देखकर साफ हो रहा है कि दोनों एक दूसरे के प्यार में पूरी तरह से डूबे हुए हैं। परिणीति चोपड़ा से शादी के बाद राघव चड्ढा का भी अलग अवतार ही देखने को मिल रहा है, जो शायद ही पहले कभी देखने को मिला हो। राजनीति की दुनिया में सीरियस नजर आने वाले राघव चड्ढा अपनी हालिया हल्दी सेरेमनी की तस्वीरों में काफी हरफनमौला लगे हैं।

कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों की मुलाकात लंदन में हुई। लवबर्ड्स परिणीति और राघव चड्ढा पहली बार लंदन में प्रतिष्ठित इंडिया यूके अचीवर्स ऑनर्स में मिले थे। जहां उन दोनों को अपने-अपने क्षेत्र में ‘आउट-स्टैंडिंग’ अचीवर्स से सम्मानित किया गया। इस इवेंट से दोनों की तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिन्होंने लोगों का ध्यान खींचा। दोनों ही एक जैसे कपड़ों में नजर आए थे। जहां राघव ने ब्लैक कोट-पैंट पहना था, वहीं परिणीति ने भी ब्लैक सूट कैरी किया था। दोनों शानदार दिख रहे थे। कहा जा रहा है कि ये दोनों की पहली मुलाकात थी। यहीं से प्यार का सिलसिला शुरू हुआ जो आगे शादी तक पहुंचा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav