पश्चिम एशिया में संकट बढ़ने के बीच बाइडन इजराइल पहुंचे तेल…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 18 Oct 2023 02:51 PM
पश्चिम एशिया में संकट बढ़ने के बीच बाइडन इजराइल पहुंचे तेल…
ऑडियो सुनें

अवीव: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन हमास के साथ युद्ध तथा इसे व्यापक संघर्ष में तब्दील होने से रोकने के लिए कूटनीतिक पहल के तहत बुधवार को इजराइल पहुंचे। गाजा पट्टी में एक अस्पताल में विस्फोट में सैकड़ों लोगों की मौत को लेकर समूचे पश्चिम एशिया में आक्रोश फैल गया है जिसके कारण इजराइल-हमास युद्ध की चुनौती और मुश्किल हो गई।

बाइडन अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जॉर्डन की भी यात्रा करने वाले थे लेकिन वांिशगटन से रवाना होने से पहले अरब नेताओं के साथ उनकी बैठक रद्द हो गई जिससे संघर्ष के इस क्षण में अहम बातचीत के लिए नेताओं की आमने-सामने की बैठक का मौका नहीं मिल पाया।

बाइडन अब केवल तेल अवीव में रुकेंगे, जहां प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बैठक के दौरान उनके, गाजा में अहम मानवीय सहायता के लिए मार्ग उपलब्ध कराने पर जोर देने की संभावना है। सात अक्टूबर को हमास के हमलों के जवाब में इजराइल गाजा पर संभावित जमीनी आक्रमण की तैयारी कर रहा है। हमास के हमले में 1,400 इजराइली नागरिकों की मौत हो गई।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav