अमित शाह जगदलपुर और कोंडागांव में जनसभाओं को करेंगे संबोधित

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 18 Oct 2023 07:13 PM
अमित शाह जगदलपुर और कोंडागांव में जनसभाओं को करेंगे संबोधित

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव प्रचार को गति देने के लिए आदिवासी बहुल बस्तर क्षेत्र के जगदलपुर और कोंडागांव में सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करेंगे. इस क्षेत्र में राज्य की 20 विधानसभा सीटें आती हैं जिन पर सात नवंबर को मतदान होगा. वहीं अन्य बची 70 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान होना है. छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा सीट हैं.

कांग्रेस ने वर्ष 2018 में आदिवासी क्षेत्र में जीत दर्ज की थी और उसने बस्तर की सभी 12 सीटों पर बहुमत हासिल किया था. इसके साथ ही कांग्रेस राज्य की सत्ता में 15 वर्ष बाद वापस आई थी. नक्सल प्रभावित क्षेत्र में अपनी किस्मत बदलने के लिए भाजपा कड़ी मेहनत में जुटी हुई है.

By Yogesh Kumar Sahu