मुख्यमंत्री धामी की खाड़ी देशों की यात्रा के दौरान अबतक 15,475 करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 19 Oct 2023 02:51 PM
मुख्यमंत्री धामी की खाड़ी देशों की यात्रा के दौरान अबतक 15,475 करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर
ऑडियो सुनें

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी की खाड़ी देशों की यात्रा में अबतक 15,475 करोड़ रुपये के निवेश समझौतों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं। यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, धामी की उपस्थिति में बुधवार को अबू धाबी में 3,550 करोड़ रुपये के सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर दस्तखत हुए। अबतक मुख्यमंत्री की खाड़ी देशों की यात्रा में 15,475 करोड़ रुपये के एमओयू हुए हैं।

देहरादून में आठ और नौ दिसंबर को प्रस्तावित उत्तराखंड वैश्विक निवेशक सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए धामी दुबई और अबू धाबी की यात्रा पर हैं। धामी के नेतृत्व में गए राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने अबू धाबी में विभिन्न उद्योग समूहों के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी उद्योग घरानों को दिसंबर में देहरादून में होने वाले सम्मेलन में आने का न्योता दिया। धामी के साथ कैबिनेट मंत्री धनंिसह रावत भी मौजूद थे।

अबू धाबी में बुधवार को हुए एमओयू में लुलू ग्रुप के साथ रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए 1,000 करोड़ रुपये का एमओयू शामिल है। इसके अलावा हाइपर मार्केट के साथ आतिथ्य क्षेत्र में निवेश को 500 करोड़ एवं फूड पार्क के लिए 250 करोड़, एसीटी फैसिलिटिज मिडिल ईस्ट के साथ क्षेत्र में 1,500 करोड़ एवं रिजेन्ट ग्लोबल के साथ फार्मा क्षेत्र में निवेश के लिए 300 करोड़ रुपये के एमओयू शामिल हैं। इससे पूर्व दुबई में 11,925 करोड़ के एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए थे। कुल मिलाकर खाड़ी देशों में 15 हजार 475 करोड़ के निवेश एमओयू किए गए।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav