नयी दिल्ली. नौसेना ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के सहयोग से मंगलवार को ‘सीकिंग 42बी’ हेलीकॉप्टर से नौसैन्य पोत-रोधी मिसाइल का पहला निर्देशित उड़ान परीक्षण किया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. नौसेना ने ‘एक्स’ पर लिखा, “यह परीक्षण विशिष्ट मिसाइल प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता हासिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.” इस मिसाइल का पहली बार परीक्षण मई 2022 में किया गया था. पहले उड़ान परीक्षण के बाद जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मिसाइल में कई नई तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें हेलीकॉप्टर के लिए स्वदेशी रूप से विकसित लॉन्चर भी शामिल है.
नौसेना, डीआरडीओ ने पोत-रोधी मिसाइल का पहला निर्देशित उड़ान परीक्षण किया
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 21 Nov 2023 09:47 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, रेत से भरे 6 ट्रैक्टर जब्त, कलेक्टरों को सख्ती के निर्देश
- 2 इलाज के नाम पर लूट : श्री अनंत साईं हॉस्पिटल को जारी हुआ नोटिस, मरीजों की गवाही : एजेंट लाते थे मरीजों को, इलाज शुल्क में भी गड़बड़ी का आरोप
- 3 मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने ओडिशा में 40,000 करोड़ रुपये के 46 औद्योगिक प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और लोकार्पण किया
- 4 असम के जेन-जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को दिया समर्थन, 30 हजार लोगों ने निकाली विशाल रैली
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu