नड्डा ने उपद्रव की घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत पर निशाना साधा

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Tue, 10 May 2022 05:40 PM
नड्डा ने उपद्रव की घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत पर निशाना साधा
ऑडियो सुनें

जयपुर. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राजस्थान के जोधपुर सहित कई शहरों में सांप्रदायिक तनाव की हालिया घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत पर निशाना साधते हुए कटाक्ष किया कि ‘जब रोम जल रहा था तो नीरो बांसुरी बजा रहा था.’ नड्डा ने महिला व दलित अत्याचार के मामलों को लेकर भी राज्य सरकार पर निशाना साधा और कार्यकर्ताओं से इस तस्वीर को बदलने का आ’’ान किया.

नड्डा गंगानगर जिले के सूरतगढ़ में भाजपा के बीकानेर संभाग के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.उन्होंने केंद्र सरकार को जिम्मेदार और प्रतिक्रिया करने वाली बताया. राज्य के करौली व जोधपुर शहर में हाल ही में हुए उपद्रव की ओर इशारा करते हुए नड्डा ने कहा कि जिस दिन जाधेपुर में लोग सड़कों पर थे उस दिन गहलोत साहब जयपुर में अपना जन्मदिन मना रहे थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news