भाजपा के प्रदेश प्रमुख किरण सिंहदेव के पिता का निधन…

रायपुर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रमुख और जगदलपुर के विधायक किरण सिंहदेव के पिता श्री कुमार लक्ष्मी नारायण देव (104) का निधन हो गया हैं। जानकारी के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार कल यानी गुरूवार को लुंबनी हाउस सुकमा में संपन्न होगी।

बता दे कि दिवंगत श्री कुमार लक्ष्मी नारायण देव (छोटे जमीदार साहेब) का निधन आज 11:00 बजे अमरविला वृंदावन कॉलोनी में हो गया। वे करण सिंह देव, स्व. अमर सिंह देव, कुमार जयदेव व किरण सिंह देव जी (भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष/जगदलपुर विधायक) के पिताजी है और विजित देव, श्रृंगवेद देव के दादाजी है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्री कुमार लक्ष्मी नारायण देव के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुमार लक्ष्मी नारायण देव के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। साय ने स्वर्गीय देव के पुत्र जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव एवं शोकाकुल परिवारजनों के प्रति भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं एवं परिवारजनों द्वारा इस शोक को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी परंपरा में जीवेम शरदः शतम की बात होती है। स्वर्गीय देव ने यशस्वी जीवन जिया। उन्होंने अपने सुदीर्घ जीवन में अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ ही सार्वजनिक जीवन से जुड़ी जिम्मेदारियों का भी निर्वहन किया है।

Related Articles

Back to top button